विधानसभा उतरी में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 22 फुटा रोड का विधायक मदन लाल बग्गा ने किया उदघाटन

लुधियाना  विधानसभा उत्तरी में आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) से बनने वाली 22 फुटा रोड के निर्माण कार्य का उदघाटन का शुभारंभ विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा द्वारा किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

लुधियाना  लुधियाना  विधानसभा उत्तरी में आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) से बनने वाली 22 फुटा रोड के निर्माण कार्य का उदघाटन का शुभारंभ विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा द्वारा किया गया। इस परौजाक्ट के निर्माण परक करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस अवसर पर पार्षद पुष्पेन्द्र भनोट, पार्षद नरेन्द्र भारद्वाज, व गुरवीर गोलू बाजवा सहित स्थानीय निवासी तथा पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक मदन लाल बग्गा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अपने विधायक कार्यकाल में हुए विकास कार्यो की जानकारी देते हुए कहा विधानसभा उतरी में सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है। पंजाब सरकार और स्थानीय प्रशासन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाली 22 फुटा रोड के निर्माण से हजारों लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू होगी। बग्गा ने बताया कि आरएमसी सडक़ें अधिक टिकाऊ और मजबूत होती हैं, जिससे लोगों को लंबे समय तक बेहतर सडक़ सुविधा उपलब्ध होगी। पंजाब सरकार की तरफ से मुफ्त इलाज के लिए प्रति परिवार 10 लाख की योजना की सफलता का जिक्र करते हुए उन्होने कहा मावां धीयां योजना के तहत जल्दी हर एससी महिला के खाते में 1500 व जनरल वर्ग से संबधित महिलाओ के खाते में एक-एक हजार रुपये ट्रांस्फर होंगे।

About The Author

Post Comments

Comments