सांसद जगदंबिका पाल ने मखाना उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर, वैज्ञानिक खेती अपनाने की अपील

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में शनिवार को 23वीं किस्त का हस्तांतरण किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 

सिद्धार्थनगर।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में शनिवार को 23वीं किस्त का हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र सोहना, सिद्धार्थनगर परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के 300 से अधिक किसानों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर (हुगली) से प्रधानमंत्री द्वारा देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। किसानों ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सरकार की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद  जगदंबिका पाल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने जिले में  मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने पर विशेष बल देते हुए कहा कि इसकी खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकती है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने भी किसानों को मखाना उत्पादन अपनाने के लिए प्रेरित किया।विधायक  श्यामधनी राही ने किसानों से कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़कर वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से खेती करने का आह्वान किया। वहीं शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला

पंचायत सदस्य प्रदीप कसौधन, जय बर्धन तिवारी,

सच्चिदानंद पांडेय, राम कृपाल चौधरी ,मथुरा यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों के हित में संचालित कार्यक्रमों एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देते हुए किसानों से केंद्र से जुड़कर उन्नत खेती अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में 50 किसानों को उड़द, अरहर, मकई के बीज का मिनी कीट वितरण किया गया।

 केंद्र के वैज्ञानिक ई. अशोक कुमार पाण्डेय, डॉ. शेष नारायण सिंह, डॉ. सर्वजीत, डॉ. प्रवेश कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र,  सुनील कुमार सिंह एवं नीलम सिंह सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी इटवा विवेकानंद, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पांडेय, जिला उद्यान अधिकारी विमलकांत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।इसके अलावा मुकेश मिश्रा, राजकुमार द्विवेदी, अशोक कुमार त्रिपाठी, फूलचंद्र चौधरी, जुगानी मौर्य, फूलमती, सनीता सहित बड़ी संख्या में किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया।




About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार