बस्ती जिले केमुण्डेरवां थाना क्षेत्र में सुटखोरों के दबाव में किराना व्यवसायी ने लगाई फांसी

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होने लोगों से ब्याज पर कुछ रूपये उधार लिये थे।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले मुण्डेरवां थाना क्षेत्र के रामपुर रेवटी गांव के उमेश अग्रहरि (45) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वे इसी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मंझरिया चौराहे पर किराने की दुकान चलाते थे। इसके ऊपर किराये का कमरा लेकर रहते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होने लोगों से ब्याज पर कुछ रूपये उधार लिये थे। 
 
इसको लेकर वे हमेशा तनाव मे रहते थे। रविवार सुबह उनके मकान मालिक टहलने निकले तो उन्होने उमेश अग्रहरि को फंदे से लटकते देखा। उस वक्त उनकी सासें चल रही थीं। उन्होने इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी, परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हे फंदे से उतारकर सीएचसी मुण्डेरवां ले गये। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
 
जिला अस्पताल मे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। स्थानीय पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। बड़ा सवाल ये है कि कर्ज के दबाव मे आये दिन लोग आत्मघाती कदम उठा रहे हैं, इस पर रोक कब लगेगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार