भारत
कृष्णा भगौती में अवैध निर्माण और भूमि विवाद का मामला गरमाया, जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग
बस्ती जिले के ग्राम कृष्णा भगौती में भूमि विवाद और कथित अवैध निर्माण का मामला प्रशासनिक गलियारों तक पहुंच गया है।
बस्ती। बस्ती जिले के ग्राम कृष्णा भगौती में भूमि विवाद और कथित अवैध निर्माण का मामला प्रशासनिक गलियारों तक पहुंच गया है। गांव की निवासी संध्या चौधरी ने जिलाधिकारी बस्ती, संपूर्ण समाधान दिवस तथा अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर एक व्यक्ति पर बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के व्यावसायिक एवं आवासीय निर्माण कराने, भूमि पर अतिक्रमण करने, निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा परिवार को प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रार्थना पत्र में संध्या चौधरी पत्नी चंद्र प्रकाश चौधरी ने आरोप लगाया है कि गाटा संख्या-60 स्थित भूमि में उनका भी वैधानिक हिस्सा है। उनके अनुसार उसी भूमि पर उमाशंकर चौधरी पुत्र कृष्ण प्रसाद द्वारा वर्ष 2024 में बिना विकास प्राधिकरण बस्ती से नक्शा स्वीकृत कराए बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य कराया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि लगभग 0.038 हेक्टेयर भूमि पर पहले एक विशाल गोदाम का निर्माण किया गया और उसके ऊपर 34 पिलरों के सहारे छह व्यावसायिक दुकानों का निर्माण कर उन्हें किराये पर संचालित कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त परिसर के पीछे एक रिहायशी भवन भी निर्मित किया गया है।
संध्या चौधरी का आरोप है कि उक्त निर्माण विकास प्राधिकरण की अनुमति के बिना कराया गया, जो भवन निर्माण नियमों के विपरीत है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि वर्ष 2024 में प्रशासन द्वारा इस निर्माण के संबंध में नोटिस जारी की गई थी, लेकिन उसके बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और निर्माण कार्य यथावत जारी रहा।
शिकायतकर्ता ने अपने एक अन्य प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह अपनी भूमि की सुरक्षा के लिए चारदीवारी, गेट तथा पानी निकासी हेतु सेफ्टी टैंक का निर्माण करा रही थीं, लेकिन विरोधी पक्ष द्वारा बार-बार इसका विरोध किया गया। आरोप है कि उनके निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाया गया तथा उनके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध कार्रवाई कराई गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उनके पति चंद्र प्रकाश चौधरी एवं पुत्रों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई और फौजदारी मुकदमा दर्ज कराया गया।संध्या चौधरी ने प्रशासन को दिए गए शिकायती पत्र में यह भी कहा है कि उनके परिवार को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है तथा जानमाल की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष अपनी प्रभावशाली पहुंच का इस्तेमाल कर उन्हें अपनी भूमि पर गेट लगाने और सुरक्षा संबंधी निर्माण कार्य कराने से रोक रहा है।मामले को लेकर संध्या चौधरी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गाटा संख्या-60 स्थित भूमि पर हुए कथित अवैध निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जाए। साथ ही उन्हें अपनी भूमि पर सुरक्षा संबंधी निर्माण कार्य कराने में प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
अवैध कब्जा अतिक्रमण संपूर्ण समाधान दिवस बस्ती उत्तर प्रदेश समाचार पुलिस कार्रवाई बस्ती समाचार भूमि विवाद जिलाधिकारी बस्ती प्रशासनिक जांच अवैध निर्माण शांति भंग कार्रवाई बस्ती जिला ग्राम कृष्णा भगौती संध्या चौधरी चंद्र प्रकाश चौधरी उमाशंकर चौधरी गाटा संख्या 60 विकास प्राधिकरण बस्ती बिना नक्शा स्वीकृति निर्माण व्यावसायिक निर्माण आवासीय निर्माण गोदाम निर्माण दुकानों का निर्माण किराये पर दुकान चारदीवारी निर्माण गेट निर्माण सेफ्टी टैंक फौजदारी मुकदमा मानसिक उत्पीड़न जानमाल की धमकी निर्माण विवाद


Comments