भारत
पारिवारिक विवाद के बाद लापता हैंडपाइप मिस्त्री का गंगा में मिला शव
परिजनों में मचा कोहराम
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर गांव निवासी एक हैंडपाइप मिस्त्री की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। पारिवारिक विवाद के बाद वह घर से लापता हो गए थे। रविवार को गंगा घाट पर उनकी चप्पल और गमछा मिलने के बाद परिजनों ने गंगा में कूदकर आत्महत्या की आशंका जताई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद दोपहर में उनका शव बरामद कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कौलापुर निवासी माताफेर गौतम उर्फ छोटे मिस्त्री (57) पुत्र डंगर गौतम 20 जून की देर रात पारिवारिक विवाद के बाद नाराज होकर घर से कहीं चले गए थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्राम बिहरोजपुर स्थित ज्ञानानंद घाट पर उनकी चप्पल और गमछा मिला। इसके बाद परिजनों ने गंगा नदी में कूदने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही गोपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से गंगा नदी में तलाश अभियान शुरू कराया।काफी मशक्कत के बाद रविवार दोपहर स्थानीय गोताखोरों ने गंगा नदी से माताफेर गौतम का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि मृतक हैंडपाइप बनाने का कार्य करते थे। उनके परिवार में दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं, जिनका विवाह हो चुका है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Bhadohi News gopiganj news police investigation भदोही समाचार पुलिस जांच Family Dispute Case गोपीगंज समाचार Missing person case गोताखोरों की तलाश आत्महत्या की आशंका डूबने से मौत पारिवारिक विवाद Kaulapur Village कौलापुर गांव Handpump Mechanic Death हैंडपाइप मिस्त्री की मौत Ganga River शव गंगा में मिला शव लापता व्यक्ति मामला Matafer Gautam माताफेर गौतम Chhote Mistri छोटे मिस्त्री Gyananand Ghat ज्ञानानंद घाट Drowning Case Suicide Suspicion Local Diver Search


Comments