अंतराष्ट्रीय योग दिवस, हरित चौपाल एवं बृहद स्वच्छता अभियान को सफल बनाने हेतु तैयारी बैठक सम्पन्न

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 19 जून को जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित हरित चौपाल तथा 20 जून को आयोजित होने वाले बृहद स्वच्छता अभियान को अधिकाधिक जनसहभागिता के साथ भव्य एवं सफल रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर के ऑडिटोरियम में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, विधायक कटहरी धर्मराज निषाद, जिलाधिकारी ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख भीटी मलखान सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। बैठक में जनपद के समस्त ग्राम प्रधान/ प्रशासक, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सचिव एवं संबंधित अधिकारी भी सम्मिलित हुए।

IMG-20260618-WA1027

प्रभारी मंत्री ने ग्राम पंचायत दुल्हा सुमाली में जन चौपाल में  सरकार की गिनाई 12 साल की उपलब्धि Read More प्रभारी मंत्री ने ग्राम पंचायत दुल्हा सुमाली में जन चौपाल में  सरकार की गिनाई 12 साल की उपलब्धि

इस अवसर पर विधायक कटेहरी, अध्यक्ष जिला पंचायत एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से स्वयं योग अपनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ एवं निरोग जीवन का आधार है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।

रिश्वतखोरी के आरोप में परसरामपुर थाने के तीन पुलिसकर्मी निलंबित Read More रिश्वतखोरी के आरोप में परसरामपुर थाने के तीन पुलिसकर्मी निलंबित

IMG-20260618-WA1025

पलामू माओवादी की आतंक में पति की हत्या, 19 वर्षों से दर-दर भटक रही विधवा महिला Read More पलामू माओवादी की आतंक में पति की हत्या, 19 वर्षों से दर-दर भटक रही विधवा महिला

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में 19, 20 एवं 21 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को जनआंदोलन के रूप में सफल बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि 19 जून को जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में बृहद जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तक हरित चौपाल का आयोजन किया जाएगा। लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया जाएगा, उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों, प्रशासकों एवं जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक कृषकों को वृक्षारोपण अभियान से जोड़ने तथा उनकी मांग के अनुसार पौधों की संख्या की सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया। आगामी 5 जुलाई को वन महोत्सव के अवसर पर व्यापक वृक्षारोपण सुनिश्चित करने हेतु वन विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को उनकी मांग के अनुसार निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने आगे बताया कि 20 जून 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के वार्डों में जन सहभागिता के साथ व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा। उन्होंने स्वच्छता अभियान से सभी को जुड़ने और इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने निर्देशित किया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, वार्डों, शैक्षणिक संस्थानों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों में सामूहिक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग दिवस के अवसर पर जनपद स्तर का मुख्य कार्यक्रम राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर पर आयोजित होगा।

IMG-20260618-WA1028

मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में इस वर्ष योग दिवस को विशेष उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि योग दिवस कार्यक्रमों में स्वयं सहायता समूहों की दीदियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, आशा बहनों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों एवं आमजन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने बताया कि योग दिवस के कार्यक्रम ग्राम पंचायत, अमृत सरोवर, विकासखंड, तहसील एवं जनपद स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा कोलकाता से योग दिवस कार्यक्रम के शुभारंभ का सजीव प्रसारण किया जाएगा, जिसके लिए सभी आयोजन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार