ख़जनी में वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई, नीलगाय को दौड़ाने वाला युवक गिरफ्तार

घोड़े पर सवार होकर वन्यजीव को परेशान करने और एयर गन से फायरिंग का आरोप, हथियार बरामद

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

ब्युरो कार्यालय गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)

 ख़जनी - गोरखपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने खजनी थाना क्षेत्र के एक युवक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। वीडियो में घोड़े पर सवार एक युवक खेतों में नीलगाय का पीछा करते और उसे डराने-धमकाने का प्रयास करते दिखाई दे रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए खजनी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक एयर गन बरामद की है।

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया सेल को प्राप्त वीडियो की जांच कराई गई। जांच के दौरान स्थानीय लोगों से पूछताछ में वीडियो में दिखाई देने वाले युवक की पहचान खजनी थाना क्षेत्र के भीटी खोरिया गांव निवासी 25 वर्षीय राज यादव पुत्र लक्ष्मण यादव के रूप में हुई। वीडियो के अवलोकन में पाया गया कि युवक घोड़े पर सवार होकर नीलगाय जैसे असहाय वन्यजीव को खेतों में दौड़ा रहा था। साथ ही उसके द्वारा एयर गन से फायरिंग किए जाने की भी बात सामने आई, जिससे वन्यजीव को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई।

जीव प्रेमियों में आक्रोश, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद स्थानीय नागरिकों, जीव प्रेमियों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी फैल गई। लोगों ने इसे पशुओं के प्रति क्रूरता और कानून का खुला उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की मांग की। जांच में प्रथम दृष्टया पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध बनता पाए जाने पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 191/2026 दर्ज कर लिया।

करंट लगने से युवक की मौत, चार माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया Read More करंट लगने से युवक की मौत, चार माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी के निर्देश पर हुई गिरफ्तारी

2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास Read More 2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर  डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को भीटी खोरिया गांव से आरोपी राज यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक एयर गन भी बरामद की है।

*पंचायत सहायकों ने मोबाइल की मांग को लेकर विधायक विनय वर्मा को सौंप ज्ञापन* Read More *पंचायत सहायकों ने मोबाइल की मांग को लेकर विधायक विनय वर्मा को सौंप ज्ञापन*

पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव, कांस्टेबल विवेक धुरिया तथा कांस्टेबल आनंद गौड़ शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार