फीचर्ड
भारत
अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्टिंग।।
समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव सुनील कुमार सरोज (एडवोकेट) के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रयागराज को सौंपकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से की जा रही
स्वतंत्र प्रभात ।
प्रयागराज।
समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव सुनील कुमार सरोज (एडवोकेट) के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रयागराज को सौंपकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों और फोटो प्रसारण के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव की तस्वीरों का सोशल मीडिया पर कथित रूप से गलत तरीके से उपयोग कर अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही हैं। इससे न केवल उनकी व्यक्तिगत गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंच रही है, बल्कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे कृत्य समाज में गलत संदेश देने के साथ-साथ महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन उत्पीड़न को बढ़ावा देते हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए तथा उनके विरुद्ध साइबर अपराध और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस संबंध में साइबर क्राइम प्रकोष्ठ को भी प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई। समाजवादी अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी महिला के सम्मान के साथ इस प्रकार का व्यवहार अस्वीकार्य है और कानून के दायरे में रहकर दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक स्वर में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
akhilesh yadav prayagraj news समाजवादी पार्टी uttar pradesh news Samajwadi party prayagraj latest news women safety ज्ञापन सौंपा उत्तर प्रदेश समाचार Uttar Pradesh Politics महिला सुरक्षा Legal Action Demand Cyber Security साइबर अपराध डिजिटल सुरक्षा महिला अधिकार Cyber Crime Complaint Memorandum Submitted सोशल मीडिया टिप्पणी साइबर जांच सपा नेता SP Leaders political news up अखिलेश यादव Prayagraj politics जिलाधिकारी प्रयागराज Legal Proceedings इंटरनेट सुरक्षा राजनीतिक समाचार District Magistrate Prayagraj Digital Safety साइबर सेल प्रयागराज राजनीति साइबर क्राइम शिकायत Social Media Controversy Cyber Crime Investigation Internet Safety Samajwadi Adhivakta Sabha Sunil Kumar Saroj Aditi Yadav Women Dignity Online Harassment Social Media Misuse Cyber Cell Complaint Women's Rights Online Abuse Social Media Ethics Women Protection Online Crime Social Media Comments Cyber Law Public Memorandum SP Protest Women's Respect Cyber Crime Cell Breaking News Prayagraj प्रयागराज समाचार समाजवादी अधिवक्ता सभा सुनील कुमार सरोज अदिति यादव सोशल मीडिया विवाद महिलाओं का सम्मान ऑनलाइन उत्पीड़न सोशल मीडिया दुरुपयोग कानूनी कार्रवाई की मांग महिला गरिमा साइबर कानून ऑनलाइन अपराध


Comments