फीचर्ड
भारत
सिद्धार्थनगर में 11 दिन में 7 बार 71 लेखपालों के तबादले, नियम में अनदेखी का लगाया आरोप
लेखपाल संघ जनपद शाखा सिद्धार्थनगर की एक आकस्मिक बैठकगुरुवार को जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्त की अध्यक्षता में तहसील सभागार नौगढ़ में आहूत की गई।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर ।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जनपद शाखा सिद्धार्थनगर की एक आकस्मिक बैठकगुरुवार को जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्त की अध्यक्षता में तहसील सभागार नौगढ़ में आहूत की गई। जिसमें जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य एवं तहसील नौगढ़ के समस्त लेखपाल उपस्थित रहे।
उक्त बैठक में उप जिलाधिकारी नौगढ़ द्वारा शासनादेश/परिषदादेश के विपरीत निर्धारित 10% से अधिक स्थानांतरण करके पिछले मात्र 11 दिनों में कुल 07 बार में पुनरावृति के साथ कुल 71 लेखपालों का हल्का परिवर्तन करने एवं स्थानांतरण में घोर अनियमितता बरते जाने पर उपस्थित सदस्यों द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया तथा उक्त स्थानांतरण आदेश को निरस्त करके दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्त,जिला मंत्री आनंद गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर यादव, जिला कोषाध्यक्ष रणधीर राणा, तहसील संयोजक महेंद्र कुमार साहनी, शिव शंकर, अमित कुमार, बैजनाथ चौधरी ,ज्योति सिंह, श्वेता कार्तिक आदि सैकड़ों लेखपाल उपस्थित रहे।
प्रशासनिक कार्रवाई तहसील प्रशासन uttar pradesh news राजस्व विभाग siddharthnagar news tehsil administration प्रशासनिक विवाद Siddharthnagar Latest News Administrative Action उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ स्थानांतरण नीति Government employees news Rural Administration नौगढ़ तहसील Ajay Kumar Gupta Public Administration Governance Issues सिद्धार्थनगर अपडेट Uttar Pradesh Lekhpal Sangh Siddharthnagar Lekhpal Association Naughar Tehsil Lekhpal Transfer Controversy Revenue Department News Anand Gautam Lekhpal Meeting Emergency Meeting Transfer Irregularities Administrative Controversy Revenue Officials Lekhpal Protest Transfer Order Dispute Government Order Violation Uttar Pradesh Revenue Department Naughar SDM Employee Union Revenue Staff Meeting District Executive Committee Lekhpal Union Demand Transfer Policy Revenue Governance Official Transfer Issue District News Employee Rights Siddharthnagar Update सिद्धार्थनगर समाचार सिद्धार्थनगर लेखपाल संघ लेखपाल स्थानांतरण विवाद राजस्व विभाग समाचार अजय कुमार गुप्त आनंद गौतम लेखपाल बैठक आकस्मिक बैठक स्थानांतरण में अनियमितता राजस्व अधिकारी लेखपालों का विरोध स्थानांतरण आदेश शासनादेश उल्लंघन नौगढ़ एसडीएम कर्मचारी संगठन जिला कार्यकारिणी लेखपाल संघ की मांग सरकारी कर्मचारी समाचार ग्रामीण प्रशासन राजस्व प्रशासन कर्मचारी अधिकार


Comments