देवरी जंगल में 10 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग स्थित देवरी कला गांव के कुनबिया मार जंगल में एक 10 वर्षीय किशोरी का शव बरामद हुआ।

बताया जा रहा है कि शव सड़क से महज 10 फीट की दूरी पर जंगल में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मड़िहान पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

बी पैक्स पर बेलन बरौधा में  रविवार को ग्रामीणों को निशुल्क वितरण किया गया पौधा।  Read More बी पैक्स पर बेलन बरौधा में रविवार को ग्रामीणों को निशुल्क वितरण किया गया पौधा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

गोरखपुर ग़ोला में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 14 पर मुकदमा दर्ज Read More गोरखपुर ग़ोला में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 14 पर मुकदमा दर्ज

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। देवरी जंगल और आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

गोरखपुर : फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी से करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, महिला गिरफ्तार Read More गोरखपुर : फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी से करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, महिला गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार