टोल प्लाजा पर टोल कर्मी से मारपीट सपा नेता के भाई पर लगा आरोप

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर टोल प्लाजा पर वीआईपी लेन  को लेकर हुए। विवाद का एक वीडियो सामने आया है रविवार दोपहर की इस घटना में। एक टोलकर्मी के साथ कथित तौर पर धक्का मुक्की और अभद्र व्यवहार किया गया। 

 

एक ही दिन दो शोक !चाची की चिता की राख भी नहीं हुई ठंडी, घर लौटते समय मौत ने छीन ली धर्मेंद्र की सांसें Read More एक ही दिन दो शोक !चाची की चिता की राख भी नहीं हुई ठंडी, घर लौटते समय मौत ने छीन ली धर्मेंद्र की सांसें

इस घटना से।आहत होकर कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ने की बात कही है। टोल प्लाजा पर कार्यरत बिरोही निवासी अरुण सिंह ने। आरोप लगाया है कि बैरियर खुलने में देरी होने पर  सपा नेता सतीश मिश्रा के भाई आशीष मिश्रा ने नाराजगी व्यक्त की और विवाद शुरू कर दिया। 

'ऑपरेशन सिंदूर' विषय पर समरसता संगोष्ठी 19 जुलाई को गोला गोकर्णनाथ में Read More 'ऑपरेशन सिंदूर' विषय पर समरसता संगोष्ठी 19 जुलाई को गोला गोकर्णनाथ में

टोल प्लाजा पर टोल कर्मी से मारपीट सपा नेता के भाई पर लगा आरोप

नव भारतीय किसान संगठन का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ा सांगठनिक विस्तार, कई प्रमुख पदों पर मनोनयन Read More नव भारतीय किसान संगठन का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ा सांगठनिक विस्तार, कई प्रमुख पदों पर मनोनयन

इस दौरान टोल कर्मी के साथ कथित तौर पर धक्का मुक्की  की गई। टोल प्लाजा के प्रतिनिधि भावेश प्रताप सिंह ने बताया कि आशीष मिश्रा के वाहनों को बिना किसी पास के भी टोल पर निशुल्क आवा गमन की सुविधा दी जाती है। इसके बावजूद वे वीआईपी लेने से  गुजरने पर जोर देते हैं।

 एंबुलेंस आपातकालीन सेवाओं और अधिकृत वीआईपी वाहनों के लिए आरक्षित है जहां हुटर या निर्धारित प्रक्रिया के तहत बैरियर स्वत: खुलता है। भावेश प्रताप सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि रविवार के विवाद के दौरान आशीष मिश्रा ने टोल कर्मी को धमकी दी उसका गला दबाने का

 प्रयास किया और धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। इस घटना के बाद कर्मचारी अरुण सिंह मानसिक रूप से परेशान है और उसने नौकरी छोड़ने की बात कही है। वही इस मामले में सपा नेता सतीश मिश्रा का कहना है कि उनके वाहनों पर टोल टैक्स नहीं लगता 

और उन्हें निशुल्क आवा गमन की सुविधा प्राप्त है। उन्होंने दोहराया कि उनके वाहनों का नियमित रूप से बिना शुल्क आवा गमन होता है। टोल प्रबंधन की ओर से विंध्याचल थाने में इस मामले की तहरीर दी गई है।

 थाना प्रभारी अविनाश प्रकाश राय ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार