नवीनतम
फीचर्ड
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की मौजूदगी में संपन्न हुआ पत्रकार महा अधिवेशन, 17 राज्यों से जुटे पत्रकार
मिर्जापुर जिला अध्यक्ष बोले- 'तीन स्तंभों को सींचा गया, चौथा स्तंभ उपेक्षित
मीरजापुर।
संवाददाता प्रवीण तिवारी
मिर्ज़ापुर। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार, 27 मई 2026 को लखनऊ स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में संगठन का स्थापना दिवस, पत्रकार सम्मान समारोह एवं महा अधिवेशन/ पत्रकार मेले का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक व विशिष्ट अतिथि के रूप में कारागार राज्य मंत्री श्री सुरेश राही उपस्थित रहे। इनके अलावा कई मंत्री, विधायक व अन्य गणमान्य हस्तियां कार्यक्रम में शामिल हुईं। संगठन के 17 राज्यों से भारी संख्या मे पत्रकार, संपादक एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

उपमुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा, _"लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका निर्णायक है। पत्रकारों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सरकार पत्रकार सुरक्षा अधिनियम पर सकारात्मक रुख रखती है।
मिर्जापुर जिला अध्यक्ष का वक्तव्य
मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने मंच से पत्रकारों की उपेक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा, _"राजतंत्र खत्म होने के बाद 1950 में लोकतंत्र की स्थापना हुई। तब से आज तक लोकतंत्र के अन्य तीन स्तंभों कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका को सरकार द्वारा बेहतर रूप से सींचने,
मजबूत करने का काम किया जाता रहा है। लेकिन लोकतंत्र का चौथा स्तंभ जो पत्रकार है, जो समाज का एक सजग प्रहरी होता है, उसके हित में कोई ठोस सरकारी काम नहीं हुआ। आजादी के 75 साल बाद भी पत्रकारों के लिए एक सुरक्षा कानून तक नहीं है। हम कब तक खून-पसीना बहाकर खबर लाने के बाद भी असुरक्षित रहेंगे? सरकार को अब चौथे स्तंभ की भी सुध लेनी होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिलाया भरोसा
राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने कहा, _"17 राज्यों की एकजुटता हमारी ताकत है। पत्रकारों पर हो रहे हमलों और फर्जी मुकदमों के खिलाफ यह लड़ाई अब आर-पार की होगी।"_
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का स्थापना ही पत्रकारों की सुरक्षा के लिए की गई है पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर हम अपने खून का एक-एक बूंद अपने पत्रकार समाज के हितों के लिए निछावर करने को तैयार है
कहा कि जिस तरीके से हमारे पत्रकार भाइयों का सम्मान हमारे संगठन को मिल रहा है आज हम 17 राज्यों में विस्तार कर चुके हैं आगामी दो वर्षों में हम भारतवर्ष के प्रत्येक राज्य और प्रत्येक जनपद में संगठन को मजबूती से खड़ा कर देंगे और कहा कि जिस जिले में प्रेस क्लब परिसर नहीं बना है वहां सरकार से मांग करते हैं कि तत्काल प्रेस क्लब की तत्काल बनवाई जाए
सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार
समारोह में संगठन के सभी पत्रकारों को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र वह प्रशस्ति पत्र देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सम्मानित किया गया।
अधिवेशन में पारित हुए प्रमुख प्रस्ताव :*
1. सभी राज्यों में पत्रकार सुरक्षा अधिनियम तुरंत लागू हो।
2. पत्रकारों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा योजना।
3. सेवानिवृत्त पत्रकारों को न्यूनतम 15 हजार रुपये मासिक पेंशन।
4. डिजिटल व यूट्यूब पत्रकारों को प्रेस मान्यता कार्ड।
5. महिला पत्रकारों के लिए अलग प्रकोष्ठ का गठन।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, राज्य मंत्री सुरेश राही समेत सभी अतिथियों व 17 राज्यों से आई टीमों का आभार जताया और स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र हिमालय पढ़कर स्वागत किया
मिर्जापुर से जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार जिला महासचिव कुमार सिंह जिला सचिव सीमा सिंह सुरेंद्र कुमार जिला संगठन मंत्री अभिषेक मोदनवाल उपस्थित रहे


Comments