मसौढ़ी में चोरी की वारदातों से दहशत, धनरुआ में घर से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

गहरी नींद में सो रहे परिवार को भनक तक नहीं लगी, दस्तावेज भी ले गए चोर

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  मनोज कुमार

धनरुआ/मसौढ़ी :- मसौढ़ी अनुमंडल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला धनरुआ थाना क्षेत्र के गुलड़िया बिगहा गांव का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी एवं जरूरी दस्तावेजों की चोरी कर ली। पीड़ित परिवार ने धनरुआ थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित कुमार गौरव, पिता शशंकर प्रसाद उर्फ बुद्धी प्रसाद, ग्राम गुलड़िया बिगहा निवासी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 22 मई की रात लगभग 12 बजे से 2:30 बजे के बीच अज्ञात चोर उनके घर में प्रवेश कर गए। उस समय परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। चोरों ने घर के कमरे में रखी अटैची एवं बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान चोरी कर लिया।

पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान में सोने के कई आभूषण शामिल हैं, जिनमें कनफूल, झुमका, लॉकेट, कानबाली, नथिया, मंगलसूत्र, मांगटीका सहित अन्य गहने शामिल हैं। इसके अलावा चांदी के पायल, कटोरा, अन्य आभूषण, करीब 20 हजार रुपये नगद, जमीन के कागजात तथा उनकी छोटी बहन सुप्रिया कुमारी के मैट्रिक, इंटर एवं ग्रेजुएशन के शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी चोर अपने साथ ले गए।

बछोटे भाई ने बड़े भाई के पूरे परिवार को काटा Read More बछोटे भाई ने बड़े भाई के पूरे परिवार को काटा

पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरी गए जेवरात की अनुमानित कीमत लगभग तीन से चार लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब परिवार के सदस्य छत से नीचे उतरे और घर का सामान बिखरा देखा। इसके बाद तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

धान का एमएसपी 3243 रुपए देना होगा Read More धान का एमएसपी 3243 रुपए देना होगा

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मसौढ़ी एवं आसपास के इलाकों में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने एवं चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। धनरुआ थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

मसौढ़ी में कमरे से युवक का शव बरामद, दो दिन से बंद था कमरा Read More मसौढ़ी में कमरे से युवक का शव बरामद, दो दिन से बंद था कमरा

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें