30 मई को जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन

जिला नियोजनालय के नंबर 8002661906 पर संपर्क कर विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अभ्यर्थी

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

बेतिया। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के द्वारा जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र बेतिया (डीआरसीसी) में दिनांक-30.05.2026 को जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है। इस दिन 11.00 बजे पूर्वाह्न से 04.00 बजे अपराहून तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल (NCS.gov.in)पर निबंधन कराना अनिवार्य है।

जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 30 मई को जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र के प्रांगण में आयोजित जॉब कैम्प में निजी नियोजक द्वारा स्वतंत्र टेक्नीशियन, डीटी सुपरवाइजर, एमआईएस एक्जक्यूटिव, कस्टमर एंगेजमेंट, कस्टमर सपोर्ट के पद पर कार्य करने हेतु कुल 50 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को बेहतर मानदेय प्रदान जायेगी। कार्यक्षेत्र पश्चिम चम्पारण होगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी इससे संबंधित विशेष जानकारी के लिए जिला नियोजनालय के नंबर 8002661906 पर संपर्क कर सकते हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार