नवीनतम
फीचर्ड
थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की मोटर साइकिल बरामद
मीरजापुर।
संवाददाता प्रवीण तिवारी
मीरजापुर। थाना ड्रमण्डगंज पर दिनांकः 27.05.2026 को वादी रियाजुद्दिन पुत्र मो0शरीफ निवासी बबुरा खुर्द थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध वादी की मोटर साइकिल चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज पर मु0अ0सं0-68/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी कराये जाने हेतु थानाध्यक्ष ड्रमण्डगंज को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना ड्रमण्डगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोगों में पतारसी सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 28.05.2026 को उप-निरीक्षक
मनोज कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त बृजेश कुमार उर्फ नागराज पुत्र लोरिक निवासी मुडेल थाना ड्रमण्डगंज को किया गया तथा कब्जे से चोरी गयी मोटर साइकिल बरामद । थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा बाल अपचारी को मा0न्यायालय/बाल सुधार गृह भेजा गया ।


Comments