नवीनतम
फीचर्ड
महंगाई, डीजल, पेट्रोल, मुख्य वृद्धि, फर्जी एमएसपी के खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला जलाया
कृषि क्षेत्र में समझौता कर अमेरिका को देश के किसानों को लूटने की खुली छूट दे दिया है
बेतिया। दिनांक 27 मई, बुधवार को बेतिया में किसान सभा के राज्य कार्यकारिणी की सदस्य चांदसी प्रसाद यादव ने कहा कि ने मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई चरम सीमा पर चली गई है।लोगों का जीना मुहाल हो गया है। 11 दिनों में पेट्रोल, डीजल, गैस, सीएनजी के दामों 7 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि ने हर सामानों का दाम बढ़ा दिया है। मोदी सरकार अपनी गलतियों का ठीकरा आम जनता पर फोड़ रही है।
देश की जनता के पैसे लेकर तेल कंपनियों को दे रही है और महगाई की मार का सारा बोझ आम जनता पर थोप रही है। जबकि आज मोदी सरकार को तेल पर से 35 रुपए प्रति लीटर टैक्स घटा कर जनता को दोहरी मार से बचाना है। दूसरी तरफ अमेरिका के आदेश पर चलने वाली मोदी सरकार सस्ते दर पर रूस द्वारा दिए जा रहे तेल लेना बंद कर दिया है।युद्ध के आगोश में दुनियां को झोंकने वाले अमेरिका के विरुद्ध एक शब्द नहीं बोलकर भारत को उपनिवेश बना दिया है।
कृषि क्षेत्र में समझौता कर अमेरिका को देश के किसानों को लूटने की खुली छूट दे दिया है। बिहार राज्य किसान सभा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देता है कि देश की जनता को लूटने तथा गुलाम बनाने से बाज आवें। पुतला दहन कार्यक्रम को किसान सभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य चांदसी प्रसाद यादव, सीटू के शंकर कुमार राव, खेतिहर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश कुमार वर्मा, नौजवान सभा के सुशील श्रीवास्तव, म. हनीफ, संजीव कुमार राव, मनोज कुशवाहा रामबड़ाई पासवान आदि ने संबोधित किया।


Comments