नवीनतम
फीचर्ड
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक की मनाई गई पूर्ण तिथि।
सीखड़ मीरजापुर।
संवाददाता विभूती पांडेय उर्फ रतन पांडेय
मीरजापुर। ,विकास खण्ड सीखड़ के खैरा स्थित पत्रकार शीतलेश्वर प्रसाद पाठक के आवास पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी सीखड़ मंडल अध्यक्ष
विजय भारद्वाज पटेल उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी ने ग्रामीण पत्रकारिता को नई दिशा और पहचान दिलाने का कार्य किया। उन्होंने गांव, गरीब और किसानों की आवाज को मुख्यधारा तक पहुंचाने के लिए संघर्ष किया। वहीं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन विंध्याचल मंडल के मीडिया प्रभारी शीतलेश्वर प्रसाद पाठक ने अपने सम्बोधन में कहा कि बालेश्वर लाल जी निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के प्रेरणास्रोत थे। इस अवसर पर ज्ञानधर शुक्ला, रतन पांडेय, राजेश सिंह, ओमप्रकाश त्रिपाठी, रविशंकर मिश्रा, संजय तथा रविंद्र नाथ शुक्ला सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।


Comments