जंगल में पेड़ पर अधेड़ का अधकटा शरीर लटगता मिलने से क्षेत्र में सनसनी

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर।लालगंज थाना क्षेत्र के तुलसी गांव के 66 वर्षीय मुन्ना लाल यादव का अधकटा शरीर का शव तुलसी लखनिया के जंगल में एक प्लास के पेड़ से मंगलवार को सुबह लटकता मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। 

मौके पर पहुंचे लालगंज थाना प्रभारी ने शव का जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्वजन ने हत्या कर शव को पेड़ में लटकाने का आरोप लगाया है। लालगंज थाना क्षेत्र के तुलसी गांव निवासी मुन्ना लाल यादव 11 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे घर से दो सौ मीटर की दूरी पर अपने निजी गौशाला के लिए निकले थे,

सुपौल में सनसनी : सरकारी स्कूल में मिली 19 वर्षीय युवती की खून से लथपथ मिली लाश Read More सुपौल में सनसनी : सरकारी स्कूल में मिली 19 वर्षीय युवती की खून से लथपथ मिली लाश

 लेकिन घर वापस नहीं लौटे, पूरे दिन और रात घर वापस न आने पर परेशान होकर स्वजन 12 अप्रैल को शाम लालगंज थाने मे गुमशुदगी के लिए तहरीर दी। तहरीर मिलने के आधार पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी।
लालगंज थाना क्षेत्र के तुलसी गांव निवासी मुन्ना लाल यादव गाय भैंस पालन के साथ खेती करते थे।

दबंगों ने किया मारपीट पीड़ित परिवार ने लगाया न्याय की गुहार Read More दबंगों ने किया मारपीट पीड़ित परिवार ने लगाया न्याय की गुहार

 घर से सुबह भैंस को चारा देने के लिए दो सौ मीटर की दूरी पर अपने गौशाला गए थे। लेकिन वापस लौट कर नहीं आए। गांव के लोगों के साथ स्वजनों ने काफी खोजबीन किया था। लेकिन कहीं पता नहीं चला। परेशान होकर मुन्ना लाल के पुत्र पप्पू ने अपने मां के साथ लालगंज थाने पहुंचकर तहरीर दिया था। मंगलवार को सुबह लकड़ी के लिए आए ग्रामीणों ने शव को लटकते देखा तो उसकी चर्चा तुलसी गांव तक पहुंची। स्वजन संग ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि

घर से लापता किशोरी का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका Read More घर से लापता किशोरी का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका

 शव का कमर के नीचे का हिस्सा गायब है। उसको लेकर लोगों मे तरह तरह की चर्चा होती रही। शव पूरी तरह से सड़क गल कर सिर्फ कंकाल ही बचा है। शरीर पर कपड़ा मौजूद हैं।  फारेसिक टीम जांच के लिए पहुंची है। जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएग। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। स्वजनों द्वारा तहरीर मिलने के आधार पर कार्यवाही जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार