हत्या के प्रयास मामले का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मसौढ़ी थाना पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से चल रही थी तलाश
मसौढ़ी :- मसौढ़ी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कुंदन कुमार, पिता रामजी प्रसाद, साकिन अगरपुर थाना कादिरगंज जिला पटना के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मसौढ़ी थाना कांड संख्या 670/23 दिनांक 16 सितंबर 2023 में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 341, 323, 307, 504 एवं 34 भारतीय दंड संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में मारपीट, जानलेवा हमला तथा गाली-गलौज का आरोप लगाया गया है।
मसौढी थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि मामले के नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान जारी है।
मनोज कुमार -: स्वतंत्र प्रभात


Comments