ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर नगर थाना, बेतिया में शांति समिति की बैठक
सोशल मीडिया, भ्रामक फोटो, फेक वीडियो एवं अफवाह फैलाने वाले पोस्ट पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेंगी
बेतिया:- आगामी 27 व 28मई, को मनाये जाने वाले ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर नगर थाना, बेतिया में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर एक अजीत कुमार, एवं नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार की अध्यक्षता में की गई।उन्होंने ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को जिले में शांति, आपसी भाईचारा एवं सौहद्रापूर्ण से मनाने की समस्त जिलेवासियों से अपील की है, उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को जिले में शांतिपूर्ण और सौहद्रापूर्ण से मनाया जाना हैं।
पर्व के दृष्टिकोण से किसी भी प्रकार के अफवाह, असामाजिक गतिविधि और सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन हमेशा तैयार है, उन्होने बताया की जिले में सभी संवेदनशील व अतिसंवेदनशीली स्थलों को चिन्हित कर लिया गया हैं, उन जगहो पर पर्याप्त संख्या में जिले के दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों को प्रतिनियुक्ति की गई, साथ ही साथ सोशल मीडिया, भ्रामक फोटो, फेक वीडियो एवं अफवाह फैलाने वाले पोस्ट पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेंगी, शांति समिति की इस बैठक में जनप्रतिनिधियों में वार्ड पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि सहित आम नागरिक व समाज सेवी भी मौजूद रहे।


Comments