सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण में 43 चालकों ने लिया भाग

मिलेंगे 200 प्रोत्साहन राशि

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

सुपौल, 23 मई। जिला परिवहन कार्यालय, सुपौल द्वारा शुक्रवार को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को लेकर एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 43 चालकों ने भाग लिया, जिनमें 42 निजी एवं 01 सरकारी वाहन चालक शामिल थे।

यह प्रशिक्षण बिहार सड़क सुरक्षा परिषद एवं परिवहन विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार को बढ़ावा देना तथा आम नागरिकों खासकर पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

प्रशिक्षण के दौरान चालकों को यातायात संकेतों की पहचान, सुरक्षित वाहन संचालन, गति सीमा का पालन, सीट बेल्ट एवं हेलमेट के उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव, ओवरस्पीडिंग के खतरे तथा खराब मौसम एवं रात्रि में सुरक्षित ड्राइविंग की जानकारी दी गई।

इसके अलावा “राइट ऑफ वे”, पैदल यात्रियों की प्राथमिकता, स्कूल क्षेत्रों में सावधानी, सड़क दुर्घटना के बाद चालक की जिम्मेदारियां, “गुड सेमेरिटन” प्रावधान, प्राथमिक उपचार एवं दुर्घटना के बाद अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की भी जानकारी दी गई।

पोस्ट ऑफिस में पार्सल से गांजा बरामद, मसौढ़ी थाना में मामला दर्ज Read More पोस्ट ऑफिस में पार्सल से गांजा बरामद, मसौढ़ी थाना में मामला दर्ज

प्रशिक्षण कार्यक्रम में ABS, ADAS, GPS, VLTD एवं SLD जैसी आधुनिक वाहन तकनीकों की उपयोगिता पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों के बीच सड़क सुरक्षा संबंधी पुस्तिकाएं एवं जागरूकता सामग्री का वितरण किया गया।

सहयोग शिविरमें 109 आवेदन आये Read More सहयोग शिविरमें 109 आवेदन आये

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले चालकों को राज्य सरकार की ओर से ₹200 की प्रोत्साहन राशि DBT/NEFT के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

तनावमुक्त पुलिसिंग की ओर बढ़ता कदम Read More तनावमुक्त पुलिसिंग की ओर बढ़ता कदम

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। जागरूक एवं प्रशिक्षित चालक सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिला परिवहन कार्यालय ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें