नवीनतम
फीचर्ड
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
उत्तर प्रदेश सरकार के “मिशन शक्ति फेज-5.0” द्वितीय चरण अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
भदोही। उत्तर प्रदेश सरकार के “मिशन शक्ति फेज-5.0” द्वितीय चरण अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में जनपद के विभिन्न गांवों, कस्बों, मोहल्लों और शिक्षण संस्थानों में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान महिलाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही 1090, 112, 181, 1098 और 1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
भदोही पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस महिला सम्मान मिशन शक्ति अभियान भदोही समाचार पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी साइबर सुरक्षा जागरूकता महिला जागरूकता अभियान साइबर हेल्पलाइन 1930 बालिका सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090 महिला अधिकार जागरूकता महिला हेल्पलाइन 181 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 बालिका सशक्तिकरण ग्रामीण जागरूकता कार्यक्रम महिला सुरक्षा अभियान मिशन शक्ति फेज 5.0 महिला स्वावलंबन गुड टच बैड टच आत्मरक्षा प्रशिक्षण सोशल मीडिया सुरक्षा यातायात नियम जागरूकता यूपी 112 चौपाल अभियान शिक्षण संस्थानों में जागरूकता महिला सुरक्षा मिशन उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति


Comments