ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया गया है

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

धनरुआ/स्वतंत्र प्रभात, धनंजय कुमार :

धनरुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही धनरुआ पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, नीमा और नदवां स्टेशन के बीच रेलवे पटरी के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या आधार कार्ड बरामद नहीं हुआ।

धनरुआ थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया गया है।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात ट्रेन गुजरने के बाद पटरी किनारे शव दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार