क्रशर क्षेत्रों में धूल प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, नियमित वाटर स्प्रिंकलिंग के आदेश

खराब AQI सुधार हेतु ओबरा, डाला, अनपरा व रॉबर्ट्सगंज में चलेगी स्प्रिंकलर मशीनें

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर जनपद के औद्योगिक एवं क्रशर प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ते वायु एवं धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने तथा खराब AQI Inde में सुधार के लिए व्यापक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास (DMF) से क्रय की गई Water Sprinkler Application Mounted Machines के माध्यम से नगर पंचायत ओबरा, डाला, अनपरा तथा नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाएगा।

जारी आदेश के अनुसार ओबरा-डाला क्षेत्र में शारदा मंदिर चौराहे से जिला पंचायत मोड़, बग्घानाला मोड़ से अल्ट्राटेक गेट, लगड़ा मोड़ से गजराज नगर तथा जिला पंचायत कार्यालय से रासपहाड़ी रोड तक प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे तक एवं सायं 05ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक छिड़काव कराया जाएगा। वहीं अनपरा क्षेत्र में डिबुलगंज से औड़ी मोड़, काशी मोड़ होते हुए ककरी परियोजना तक तथा रॉबर्ट्सगंज में लोढ़ी टोल प्लाजा से तहसील रोड तक स्प्रिंकलर मशीनों का संचालन किया जाएगा।

घर के अंदर फंदे से लटका मिला हाईस्कूल छात्रा का शव, परिवार में मचा कोहराम। Read More घर के अंदर फंदे से लटका मिला हाईस्कूल छात्रा का शव, परिवार में मचा कोहराम।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रतिदिन की कार्रवाई की शॉर्ट वीडियो क्लिप, जीपीएस युक्त फोटोग्राफ एवं वाहनों की जीपीएस रीडिंग उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि प्रदूषण नियंत्रण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा सके।

वृहद रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 385 अभ्यर्थियों का हुआ प्रारम्भिक चयन Read More वृहद रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 385 अभ्यर्थियों का हुआ प्रारम्भिक चयन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार