नवीनतम
फीचर्ड
जनपद के कई निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर किया बदलाव
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया बदलाव।
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में प्रशासनिक आवश्यकता एवं जनहित को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार—
* निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को प्रभारी थाना रायपुर से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया।
* निरीक्षक संजीव कुमार सिंह को प्रभारी थाना कोन से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया।
* निरीक्षक अखिलेश मिश्रा को प्रभारी थाना चोपन से प्रभारी थाना कोन नियुक्त किया गया।
* निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी थाना रायपुर नियुक्त किया गया।
* निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता को पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक से प्रभारी थाना चोपन नियुक्त किया गया।


Comments