नवीनतम
फीचर्ड
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
लालगंज (रायबरेली)। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद किया। कहा कि उन्होंने देश को आधुनिक सोच और नई तकनीक की दिशा दी। उनके कार्यों को देश हमेशा याद रखेगा। कांग्रेस सोशल मीडिया विंग की प्रदेश सचिव कमल सिंह चौहान ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के जनक थे। देश के विकास में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है।कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी के विचार और देशहित में किए गए कार्य आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजनारायण यादव, मन्नू लाल शुक्ला, न्याय पंचायत अध्यक्ष रुखसार अहमद, ग्राम सभा अध्यक्ष हरिश्चंद्र पासवान, राजबाबू, सुशील अग्निहोत्री, दुर्गेश, रामपाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि सभा उत्तर प्रदेश समाचार रायबरेली समाचार लालगंज रायबरेली राजनीतिक कार्यक्रम श्रद्धांजलि कार्यक्रम कांग्रेस कार्यक्रम कांग्रेस कार्यकर्ता रायबरेली अपडेट राजीव गांधी पुण्यतिथि राजीव गांधी श्रद्धांजलि कांग्रेस कार्यालय कमल सिंह चौहान आधुनिक भारत के जनक कांग्रेस सोशल मीडिया विंग राजनारायण यादव मन्नू लाल शुक्ला रुखसार अहमद हरिश्चंद्र पासवान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पुष्प अर्पित रायबरेली कांग्रेस कांग्रेस पदाधिकारी राजीव गांधी विचार


Comments