नवीनतम
फीचर्ड
नवनिर्मित थाना कोतवाली देहात से विधिवत कार्य संचालन का हुआ शुभारंभ
नवनिर्मित थाना कोतवाली देहात से विधिवत कार्य संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। भूमि पूजन एवं विधिवत कार्य का शुभारंभ नवस्थापित थाना परिसर में गुरुवार को प्रातः विधि विधान के साथ भूमि पूजन अनुष्ठान संपन्न हुआ।
प्रतापगढ़। नवनिर्मित थाना कोतवाली देहात से विधिवत कार्य संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। भूमि पूजन एवं विधिवत कार्य का शुभारंभ नवस्थापित थाना परिसर में गुरुवार को प्रातः विधि विधान के साथ भूमि पूजन अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल,जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की उपस्थिति में थाना कोतवाली देहात के अंतर्गत आधिकारिक रूप से पुलिसिंग कार्यों का संचालन प्रारंभ किया गया।
इस दौरान डीएम एवं एसपी ने नवस्थापित कार्यालयों, मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष तथा विशेष रूप से जनसुनवाई कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हो सके।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय, उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज, क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी, क्षेत्राधिकारी लाइन शिवनारायण वैस एवं थाना प्रभारी उदयपुर/सहायक पुलिस अधीक्षक मो. आफताब आलम (परिवीक्षाधीन आईपीएस) सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश पुलिस कानून व्यवस्था प्रतापगढ़ समाचार भूमि पूजन कार्यक्रम प्रतापगढ़ अपडेट पुलिस प्रशासन बृजनन्दन राय मालखाना निरीक्षण जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय प्रतापगढ़ पुलिस नवनिर्मित थाना कोतवाली देहात कोतवाली देहात शुभारंभ विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य विधायक जीतलाल पटेल पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर पुलिसिंग कार्य प्रारंभ थाना परिसर उद्घाटन जनसुनवाई कक्ष हवालात व्यवस्था कंप्यूटर कक्ष त्वरित शिकायत निस्तारण अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार अनुष्का शर्मा प्रशांत राज विनय प्रभाकर साहनी शिवनारायण वैस मोहम्मद आफताब आलम थाना उद्घाटन समारोह


Comments