नवीनतम
फीचर्ड
प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास एवं धमकी देने के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार
अभियुक्तों के कब्जे से एक एक बाइबिल ग्रन्थ, ईशु मसीह अंकित डायरी बरामद की गई है।
प्रतापगढ़। वादी निवासी ग्राम बरहूपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ द्वारा स्थानीय थाना पर तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि गांव निवासी संजय कुमार एवं फूलचंद वर्मा द्वारा गांव के कुछ महिला एवं पुरुषों को एकत्रित कर प्रार्थना सभा आयोजित करते हुए प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था।
प्रार्थी के अनुसार विरोध करने पर विपक्षियों द्वारा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि उक्त व्यक्तियों द्वारा गांव के अन्य लोगों को भी धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना पट्टी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।थाना प्रभारी पट्टी आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में थाना पट्टी के उ0नि0 हेमंत कुमार वर्मा मय हमराह द्वारा जांच प्रार्थना पत्र के दौरान धारा 131/352/351(3) बीएनएस व 3/5(3) उ0प्र0 वि0वि0 धर्म संपरि0 प्रति0 अधि थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 02 अभियुक्तों संजय पुत्र मुन्नीलाल निवासी बरहपुर थाना पट्टी प्रतापगढ़ उम्र करीब 36 वर्ष, व फूलचन्द्र वर्मा पुत्र स्व बेनी प्रसाद वर्मा निवासी बरहुपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 53 वर्ष को थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरहुपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से एक एक बाइबिल ग्रन्थ, ईशु मसीह अंकित डायरी बरामद की गई है।
अभियुक्त गिरफ्तार कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश समाचार प्रतापगढ़ समाचार पुलिस जांच पुलिस कार्रवाई प्रतापगढ़ पुलिस बीएनएस धारा पट्टी थाना धर्म परिवर्तन मामला प्रार्थना सभा विवाद संजय कुमार गिरफ्तार फूलचंद वर्मा गिरफ्तार यूपी धर्मांतरण कानून थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह बरहूपुर गांव धर्म परिवर्तन का आरोप बाइबिल बरामद ईशु मसीह डायरी धार्मिक प्रलोभन आरोप प्रतापगढ़ पुलिस कार्रवाई थाना पट्टी प्रतापगढ़ गांव में विवाद धर्मांतरण विरोधी अधिनियम


Comments