नवीनतम
फीचर्ड
तेज रफ्तार बाइक सवार ने बालक को मारी टक्कर,मौके से फरार।
नैनी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे एक बालक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भागने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौका पाकर फरार हो गया।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी,प्रयागराज ।
नैनी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे एक बालक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भागने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौका पाकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालक अपने परिवार के साथ नैनी स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद घर जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि बालक बाल-बाल बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।
सड़क हादसा सड़क दुर्घटना तेज रफ्तार बाइक सडक सुरक्षा उत्तर प्रदेश समाचार तेज रफ्तार वाहन प्रयागराज समाचार नैनी प्रयागराज यातायात व्यवस्था प्रशासन से मांग स्थानीय लोगों में आक्रोश बाइक दुर्घटना यातायात नियम सार्वजनिक सुरक्षा प्रयागराज हादसा बालक को टक्कर नैनी स्टेशन बाइक सवार फरार नैनी क्षेत्र हादसा बालक बाल बाल बचा ट्रैफिक नियंत्रण नैनी थाना क्षेत्र सड़क पार कर रहा बालक हादसे से मचा हड़कंप


Comments