नवीनतम
फीचर्ड
गैसड़ी पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान, तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
आर्म्स एक्ट, एक्साइज एक्ट व आईटी एक्ट से जुड़े मामलों में फरार चल रहे आरोपी दबोचे गए
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बलरामपुर,।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गैसड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार चल रहे आरोपियों में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुर्विजय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मंगलवार को अभियान चलाकर आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक आर्म्स एक्ट के मामले में वारंटी अभियुक्त मुहम्मद रशीद पुत्र मुहम्मद हनीफ निवासी मटेहना, एक्साइज एक्ट के मामले में वांछित रिंकू पुत्र परमेश्वर निवासी बसन्तपुर तथा आईटी एक्ट व मानहानि से जुड़े मामले में फरार चल रहे अरुण कुमार थारु पुत्र सालिगराम निवासी खदगौरा को गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उनके खिलाफ वारंट जारी था।
कोतवाली गैसड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस की इस सक्रिय कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक व्यास जी सिंह, उपनिरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल पदम सिंह, कांस्टेबल अमित रावत, आरक्षी गौरव कुमार एवं आरक्षी विपिन Kumar शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश पुलिस अपराध नियंत्रण अभियान बलरामपुर समाचार पुलिस कार्रवाई आर्म्स एक्ट मामला पुलिस टीम कार्रवाई आईटी एक्ट मामला पुलिस अधीक्षक विकास कुमार विशाल पाण्डेय बलरामपुर पुलिस फरार अभियुक्त गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ अभियान न्यायालय में पेशी कोतवाली गैसड़ी पुलिस वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार डॉ जितेन्द्र कुमार थानाध्यक्ष दुर्विजय एक्साइज एक्ट मामला मानहानि केस मुहम्मद रशीद गिरफ्तार रिंकू गिरफ्तार अरुण कुमार थारु गिरफ्तार गैसड़ी थाना वारंट गिरफ्तारी गैसड़ी खबर अपराधियों में हड़कंप त्वरित पुलिस कार्रवाई


Comments