जमीन विवाद में युवक के अपहरण की कोशिश, पिस्तौल के बल पर गाड़ी में बैठाने का आरोप

मसौढ़ी के कादिरगंज थाना क्षेत्र की घटना, ग्रामीणों के जुटते ही आरोपी वाहन समेत फरार; चार नामजद सहित एक अज्ञात पर मामला दर्ज

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात
मनोज कुमार, मसौढ़ी (पटना)

मसौढ़ी अनुमंडल अंतर्गत कादिरगंज थाना क्षेत्र के नीमड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित रविकांत कुमार ने चार नामजद समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित रविकांत कुमार, पिता गोपाल शर्मा, ने बताया कि 19 मई की रात करीब 10 बजे वह गांव में आयोजित एक जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे नीमड़ा निवासी विपिन कुमार उर्फ चंदन कुमार, शंकर कुमार, रोशन कुमार (तीनों पिता बृज किशोर सिंह) तथा जहानाबाद के डोंगरा निवासी मोनू कुमार ने उन्हें जबरन पकड़ लिया।

रवि का आरोप है कि विपिन कुमार ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल सटाकर जबरन चार पहिया वाहन में बैठाने की कोशिश की। वाहन में पहले से एक अज्ञात व्यक्ति भी बैठा हुआ था। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।

मलिहाबाद में बेखौफ लकड़ी तस्कर: वन विभाग की नाक के नीचे उजड़ रही ग्रीन बेल्ट Read More मलिहाबाद में बेखौफ लकड़ी तस्कर: वन विभाग की नाक के नीचे उजड़ रही ग्रीन बेल्ट

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद सभी आरोपी वाहन समेत फरार हो गए।

बेतिया में आशा कार्यकर्ताओं का सरकार पर तीखा हमला, बकाया भुगतान से लेकर बहाली घोटाले तक उठे गंभीर सवाल Read More बेतिया में आशा कार्यकर्ताओं का सरकार पर तीखा हमला, बकाया भुगतान से लेकर बहाली घोटाले तक उठे गंभीर सवाल

रविकांत कुमार ने बताया कि आरोपियों के साथ उनका पुराना जमीन विवाद चल रहा है और पूर्व में भी उन्हें धमकी दी जा चुकी है।

त्रिवेणीगंज में दवा दुकानों की बंदी का व्यापक असर, Read More त्रिवेणीगंज में दवा दुकानों की बंदी का व्यापक असर,

कादिरगंज थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार