नवीनतम
कच्चे मकान के बास में गमछे के सहारे फंदा लगाकर युवक ने दी जान।
फांसी पर लटका देख मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों ने दिया पुलिस को सूचना
मीरजापुर।
संवाददाता प्रवीण तिवारी
मीरजापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कलां चौकी अंतर्गत गड़बड़ कलां गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक 28 वर्षीय युवक ने बीती देर रात कच्चे मकान में बांस के सहारे गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई। प्राप्त जानकारी के

अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कलां चौकी अंतर्गत गड़बड़ कलां गांव निवासी दिनेश कोल पुत्र रामप्रसाद कोल उम्र 28वर्ष बीती देर रात कच्चे मकान में बांस के सहारे गमछे से फंदा लगाकर झूल गया। परिजनों को जानकारी होने पर आनन-फानन मे युवक को फंदे से नीचे उतारा। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार बीती देर रात पति-पत्नी में कुछ विवाद हुआ था जिससे युवक नाराज होकर।
Read More एकमा सामूहिक दुष्कर्म कांड में बड़ी कार्रवाई: फरार दो आरोपियों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी कुंवर मनोज कुमार सिंह मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के पास दो पुत्र एक पुत्री है पुत्र सुजीत 10 वर्ष अजीत 7 वर्ष अनीता 3 वर्ष की है। मृतक के शव को फांसी के फंदे पर लटका देखते ही पूरे परिजनों मे कोहराम मच गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी कुंवर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपना जान दे दिया है। शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।


Comments