वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में बार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

बार एसोसिएशन तिलहर ने राजधानी लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी जीत सिंह राय को सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

तिलहर (शाहजहांपुर)। बार एसोसिएशन तिलहर ने राजधानी लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी जीत सिंह राय को सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

बार एसोसिएशन के महासचिव राहुल देव सागर एडवोकेट द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि 17 मई 2026 को लखनऊ में अधिवक्ता साथियों पर नागरिक सुरक्षा पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया और उनके चैंबरों में तोड़फोड़ की गई, जिसकी बार एसोसिएशन तिलहर कड़ी निंदा करती है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि निर्दोष वकीलों पर रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

ज्ञापन में मांग की गई कि अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं तथा क्षतिग्रस्त चैंबरों के पुनर्निर्माण की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा को देखते हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू करने की भी मांग उठाई गई। बार पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके सम्मान व सुरक्षा की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान बार एसोसिएशन के कई अधिवक्ता मौजूद रहे।


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार