खुशखबरी -: पटना के बाद अब मुंगेर में बनेगा भव्य गंगा पथ

डीएम ने टेक्निकल टीम संग किया रूट का निरीक्षण

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

पटना ,स्वतंत्त्र प्रभात  बिहार ब्यूरो 

बिहार से एक बड़ी खुशखबरी आ रही है।  राजधानी पटना के मरीन ड्राइव यानी गंगा पथ की तर्ज पर अब मुंगेर में भी गंगा किनारे भव्य गंगा पथ के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए सोमवार को मुंगेर के जिला पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने ब्यक्तिगत अभिरुचि लेते हुए प्रस्तावित रूट का जमीनी निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पटना से पहुंची विशेषज्ञों की उच्च स्तरीय टेक्निकल टीम भी मौजूद रही। टीम ने गंगा नदी के तटीय क्षेत्रों का बारीकी से सर्वे करते हुए भौगोलिक स्थिति, मिट्टी की क्षमता और जलस्तर के प्रभाव को ध्यान में रखकर सड़क के एलाइनमेंट और संभावित रूट पर विस्तृत चर्चा की।
जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि मुंगेर गंगा पथ परियोजना के लिए प्रारंभिक सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। टेक्निकल टीम विभिन्न बिंदुओं की पैमाइश करने के साथ-साथ सुरक्षा मानकों का भी परीक्षण कर रही है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क का रूट ऐसा तय किया जाए जिससे लोगों को अधिकतम कनेक्टिविटी मिले और पर्यावरण पर न्यूनतम असर पड़े।

डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर ने कहा कि टेक्निकल टीम की रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। डीपीआर बनने के बाद इसे राज्य सरकार और संबंधित विभागों को प्रशासनिक स्वीकृति एवं बजट आवंटन के लिए भेजा जाएगा, ताकि टेंडर प्रक्रिया में किसी तरह की देरी न हो। इस गंगा पथ के निर्माण से मुंगेर शहर की तस्वीर बदलने की उम्मीद जताई जा रही है। परियोजना पूरी होने के बाद शहरवासियों को बेहतर वैकल्पिक मार्ग मिलेगा, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या में काफी राहत मिलेगी। साथ ही गंगा किनारे विकसित होने वाली यह सड़क पर्यटन और स्थानीय व्यापार को भी नई रफ्तार देगी।

बिहार राज्य किसान सभा की अंचल कौंसिल की बैठक संपन्न Read More बिहार राज्य किसान सभा की अंचल कौंसिल की बैठक संपन्न

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार