एसएसबी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सीमावर्ती ग्राम पंचायत श्यामकाट में शनिवार को सशस्त्र सीमा बल 22वीं वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात
 
रतनपुर/महराजगंज। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सीमावर्ती ग्राम पंचायत श्यामकाट में शनिवार को सशस्त्र सीमा बल 22वीं वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 22वीं वाहिनी के उप कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में लगाया गया जिसका मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और जागरूकता प्रदान करना था।
 
शिविर में मुख्य चिकित्साधिकारी उप कमांडेंटडॉ. बी. विष्णु प्रियंका ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श दिया। इस दौरान मौसमी और सामान्य बीमारियों से बचाव के तरीके बताए गए और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी बांटी गईं। चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। शिविर में कुल 85 ग्रामीणों का इलाज किया गया, जिनमें 39 महिलाएं, 28 पुरुष और 18 बच्चे शामिल हैं। ग्रामीणों ने एसएसबी की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में एसएसबी बल का यह प्रयास सराहनीय है।
 
इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक फार्मासिस्ट सतीश सिंह, मुख्य आरक्षित चिकित्सा राजेश कुमार, आरक्षित सामान्य अनिल कुमार सहित एसएसबी के जवान और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
 
 
स्वतंत्र प्रभात महराजगंज समाचार भारत नेपाल सीमा  उत्तर प्रदेश समाचार मुफ्त दवा वितरण ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान सशस्त्र सीमा बल ग्रामीणों को राहत एसएसबी चिकित्सा शिविर सोनौली कोतवाली श्यामकाट गांव 22वीं वाहिनी एसएसबी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर उप कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर डॉ बी विष्णु प्रियंका सीमावर्ती गांव ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण महिला स्वास्थ्य जांच बच्चों का इलाज एसएसबी जनकल्याण कार्यक्रम नागरिक कल्याण कार्यक्रम ग्रामीण चिकित्सा सहायता स्वास्थ्य शिविर महराजगंज एसएसबी समाजसेवा सोनौली सीमा क्षेत्र चिकित्सा परामर्श सामाजिक सेवा अभियान सीमावर्ती क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधा

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें