फीचर्ड

घोरावल में अखंड रामचरितमानस मानस पाठ का आयोजन 16 मई को, आम जनमानस से अपील
किसान बीज भंडार का विधायक ने किया उद्घाटन
जिलाधिकारी ने देवापुर (एन०एच०-35) से भटौली सेतु को जोडने हेतु मीरजापुर बाईपास मार्ग के सम्बंध मे बैठक कर की समीक्षा
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के ब्राह्मण विरोधी बयान पर सवर्ण आर्मी में आक्रोश, जिला संयोजक सुशील पांडे व जिला अध्यक्ष मुकेश पांडे के नेतृत्व में फूंका गया पुतला
ऑपरेशन दहन के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, जनपद के विभिन्न थानों के 153 अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों का कराया गया विधिक निस्तारण/विनिष्टीकरण

रॉबर्ट्सगंज निवासी फिरोज अहमद और उनके परिवार के सदस्यों को मिला न्याय

- स्थाई लोक अदालत के हस्तक्षेप पर बीमा कंपनी ने 11 लाख 50 हजार रूपये का चेक दिया

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एडीआर भवन में संचालित स्थाई लोक अदालत ने शुक्रवार को सुलह समझौता के आधार पर बीमा कंपनी से वादी टीचर्स कालोनी रॉबर्ट्सगंज निवासी फिरोज अहमद और उनके परिवार के सदस्यों को 11 लाख 50 हजार रूपये की धनराशि का चेक दिलवाया। करीब 6 माह बाद स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप पर यह सफलता मिली।

बता दें कि रॉबर्ट्सगंज टीचर्स कालोनी निवासी वादी फिरोज अहमद ने 11 नवंबर 2025 को स्थायी लोक अदालत में मुकदमा दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई थी। वादी के बेटे ऐयाज अहमद की 15 दिसंबर 2024 को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बाइक के बीमा की वैधता 19 नवंबर 2024 से 18 नवंबर 2025 तक थी। बीमा कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी को सभी कागजात उपलब्ध कराने पर बीमा की धनराशि 15 लाख रुपये की मांग की गई थी। बीमा कम्पनी ने पहले देने का आश्वाशन दिया, लेकिन बाद में देने से इनकार कर दिया।

22 किलो से अधिक गांजा के साथ अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार Read More 22 किलो से अधिक गांजा के साथ अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार

तब मजबूर होकर स्थायी लोक अदालत में मुकदमा दाखिल कर न्याय की गुहार फिरोज अहमद पुत्रतौफीक अहमद, रुबीना खातून पत्नी फिरोज अहमद व सुहेल अहमद पुत्र फिरोज अहमद निवासीगण टीचर्स कालोनी रॉबर्ट्सगंज, थाना रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र ने लगाई थी। स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप के बाद बीमा कंपनी की तरफ से सुलह समझौता के आधार पर मामले का निस्तारण करते हुए वादी फिरोज अहमद व रुबीना खातून को 4-4 लाख रुपये व सुहेल अहमद को साढ़े तीन लाख रुपये का चेक स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर प्रसाद द्वारा दिया गया। इस प्रकार से कुल 11 लाख 50 हजार रुपये का चेक दिया गया। 

प्रमोद व मोना ने रामपुरखास में बहुमुखी विकास में तेजी बनाए रखने का दिलाया भरोसा Read More प्रमोद व मोना ने रामपुरखास में बहुमुखी विकास में तेजी बनाए रखने का दिलाया भरोसा

स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर प्रसाद ने बताया कि स्थस्यी लोक अदालत में जनहित सेवाओं से संबंधित मामले जैसे बिजली, पानी, अस्पताल, परिवहन, बीमा, शिक्षा, डाक, नगर पालिका आदि के मुकदमें बगैर किसी कोर्ट फीस के देखे जाते हैं। 

जिलाधिकारी ने दिये  आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं विद्युत आपूर्ति बहाली के निर्देश Read More जिलाधिकारी ने दिये आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं विद्युत आपूर्ति बहाली के निर्देश

इस अवसर पर स्थाई लोक अदालत के सदस्य नीरज सिंह, आशीष मिश्रा, अधिवक्ता दशरथ सिंह, आलोक वर्मा, जमुना आदि लोग मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार