22 किलो से अधिक गांजा के साथ अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार
औराई पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले एक अंतर्जनपदीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 किलो 494 ग्राम अवैध गांजा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा एंड्राइड मोबाइल बरामद किया है।
भदोही। औराई पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले एक अंतर्जनपदीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 किलो 494 ग्राम अवैध गांजा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा एंड्राइड मोबाइल बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 10 लाख 34 हजार 900 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विकास उर्फ दीपक भारतीय निवासी थाना हंडिया, जनपद प्रयागराज है। उसे पुरूषोत्तमपुर तिराहा से कोठरा ओवरब्रिज मार्ग के पास मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सस्ते दामों में गांजा खरीदकर महंगे दामों में बेचता था और मुनाफे का पैसा साथियों में बांटता था।
मामले में थाना औराई पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
गांजा तस्कर गिरफ्तार सर्विलांस टीम पुलिस गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश अपराध समाचार भदोही समाचार गांजा तस्करी एनडीपीएस एक्ट औराई थाना स्वाट टीम कार्रवाई मोटरसाइकिल बरामद औराई पुलिस अवैध गांजा बरामद विकास उर्फ दीपक भारतीय प्रयागराज निवासी भदोही क्राइम न्यूज 22 किलो गांजा एंड्राइड मोबाइल बरामद अंतर्जनपदीय तस्कर पुरूषोत्तमपुर तिराहा कोठरा ओवरब्रिज


Comments