प्रमोद व मोना ने रामपुरखास में बहुमुखी विकास में तेजी बनाए रखने का दिलाया भरोसा

विधायक आराधना मिश्रा ने कहा कि धर्म का पथ सदैव मानवीय मूल्यों के प्रति हमें जरूरतमंद की सेवा पर बढ़ते रहने की प्रेरणा है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने गुरूवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमो में भाग लिए।राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा विधायक आराधना मिश्रा मोना सांगीपुर वार्ड में मां चर्तुभुजी देवी मन्दिर के समीप नवनिर्मित भगवान शंकर जी के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में शामिल हुए।चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी एवं प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने सभासदों के साथ सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक मोना को महादेव धाम तथा मां दुर्गा का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
 
इसके बाद सांसद प्रमोद तिवारी दीवानी वार्ड मनीपुर में पूर्व शिक्षक रामेश्वर प्रसाद तिवारी व रामकैलाश त्रिपाठी एवं डॉ0 दिनेश तिवारी के संयोजन में कामेश्वरी संगीत महाविद्यालय परिसर में भगवान श्रीराम दरबार एवं श्रीगणेश भगवान व देवाधिदेव महादेव के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रमोद तिवारी ने लालगंज संयुक्त अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। बेलहा गांव में ब्लाक प्रमुख इं0 अमित प्रताप सिंह पंकज व समाजसेवी लालदेव सिंह के संयोजन में भगवान जगदीश्वरनाथ मन्दिर स्थापना उत्सव शरीक हुए।विधायक आराधना मिश्रा ने कहा कि धर्म का पथ सदैव मानवीय मूल्यों के प्रति हमें जरूरतमंद की सेवा पर बढ़ते रहने की प्रेरणा है।
 
नीट पेपरलीक को लेकर सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार के राज में दूसरी बार नीट की परीक्षा में पेपर लीक होना एक गंभीर सुनियोजित षडयन्त्र है। वहीं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने क्षेत्र के आमीशंकरपुर, गोड़वा, पूरे कालूराम, बेलहा व नौढ़िया के तरैया में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुई। इस मौके पर रवीन्द्र मिश्र, अनिल त्रिपाठी महेश, डॉ0 रामसमुझ त्रिपाठी, केदारनाथ तिवारी, दयाशंकर तिवारी, जमुना प्रसाद तिवारी, राहुल तिवारी, उधम सिंह, आशुतोष सिंह रज्जन, प्रीतेन्द्र ओझा, कपिल तिवारी, छोटे लाल सरोज, महमूद आलम, कमलेश शर्मा, भानु प्रताप सिंह, अरविंद सिंह आदि रहे।

About The Author

Post Comments

Comments