कोन क्षेत्र में आंधी तूफान ने मचाई तबाही, जगह जगह गिरे पेड़

कोन क्षेत्र में विद्युत् आपूर्ति बाधित, लोगों को हो रही परेशानी

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन / सोनभद्र -

जनपद के कोन थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतकटवा से डोमा रोड मार्ग पर कई बड़े पेड़ सड़क पर गिर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। बतादें कि कचनरवा , असनाबांध ,कुड़वा, चेरवाडीह कोन, सलईयाडीह आदि में सड़क पर गिरे पेड़ों के कारण राहगीरों, बाइक सवारों और चार पहिया वाहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर शादी-विवाह के मौसम में इस मार्ग से लगातार लोगों का आना-जाना लगा हुआ है, जिससे स्थिति और गंभीर बनती जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कई दिनों से सड़क किनारे खतरनाक स्थिति में खड़े पेड़ों को काटने की मांग की जा रही थी, लेकिन जिम्मेदार लोग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब पेड़ गिरने के बाद भी संबंधित मालिक पेड़ों को हटाने या कटवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

13 वर्षों से साऊँघाट सीएचसी पर जमे स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बृजेन्द्र कुमार ने मचाया लूट Read More 13 वर्षों से साऊँघाट सीएचसी पर जमे स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बृजेन्द्र कुमार ने मचाया लूट

आदिवासी  बाहुल्य गांव बेलहत्थी टोला-आमी में स्कूल निर्माण की उठी मांग, ग्रामीणों ने आनन्द पटेल दयालु को सौंपा ज्ञापन Read More आदिवासी बाहुल्य गांव बेलहत्थी टोला-आमी में स्कूल निर्माण की उठी मांग, ग्रामीणों ने आनन्द पटेल दयालु को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क से पेड़ नहीं हटाए गए तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। शादी समारोह में जा रहे लोगों और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन घंटों तक रास्ते में फंसे रहे।

अंश निर्धारण कार्य में तेजी लाने हेतु जिलाधिकारी ने चलाया विशेष अभियान Read More अंश निर्धारण कार्य में तेजी लाने हेतु जिलाधिकारी ने चलाया विशेष अभियान

क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल सड़क पर गिरे पेड़ों को हटवाने तथा आवागमन बहाल कराने की मांग की है। लोगों ने यह भी कहा कि बरसात और आंधी के मौसम को देखते हुए सड़क किनारे जर्जर और खतरनाक पेड़ों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। जिले के कई हिस्सों में आंधी और तेज हवाओं के चलते पेड़ गिरने से सड़कें बाधित होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज आंधी व जगह जगह पेड़ों के गिरने से कोन क्षेत्र में 33 केवी लाईन की विद्युत् आपूर्ति बाधित हो गई है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है संभावना जताई जा रही है कि गुरुवार देर शाम तक विद्युत् आपूर्ति संभव है। लोगों से अपील है कि धैर्य बनाये रखें, संबंधित विभाग द्वारा पेट्रोलिंग कर स्थिति का जायजा लेते हुए मरम्मत कार्य किया जा रहा है। 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें