जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय थाना रॉबर्ट्सगंज पर व समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारी द्वारा सम्बन्धित थानों पर सुनी गयी जनता की समस्याएं

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

शनिवार दिनांक 09.05.2026 को जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर जन समस्याओं को सुना गया तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारीगण द्वारा सम्बन्धित थानों पर जनता की समस्याएं सुनी गयी। समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में से अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि भूमि सम्बन्धी समस्त प्रकरणों का निस्तारण पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित हो सके।

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया  जायजा Read More क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जनपद में पूर्व से पुलिस से सम्बन्धित 03 व राजस्व से सम्बन्धित 84 प्रार्थना पत्र लम्बित थे एवं आज के दिन प्राप्त शिकायत प्रार्थना पत्रों में पुलिस से सम्बन्धित कुल 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व विभाग से सम्बन्धित कुल 157 प्रार्थना पत्रों में से 79 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अतिक्रमण से सिकुड़ी सुरियावा फाटक गली, जाम से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल Read More अतिक्रमण से सिकुड़ी सुरियावा फाटक गली, जाम से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें