13 वर्षों से साऊँघाट सीएचसी पर जमे स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बृजेन्द्र कुमार ने मचाया लूट
लम्बी तैनाती के सहारे भ्रष्टाचार में गोते लगा रहे एचईओ बृजेन्द्र- इतने दिन तक स्थानान्तरण नीति से कैसे अछूते रहे बृजेन्द्र बना चर्चा का विषय
बस्ती। बस्ती जिले में स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार इस तरह बढ़ रहा है की सालों सालों तक लोग ड्यूटी नहीं करते हैं जिम्मेदार पद पर रहते हुए भी मौके पर अस्पताल में हाजिर नहीं रहते हैं सरकार भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने के भले ही एक हजार उपाय करे परन्तु भ्रष्टाचारी ' भ्रष्टाचार करने के दस हजार बनाने ढूँढ़ लेते हैं जिसका ताजा उदाहरण साऊँघाट में तैनात स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बृजेन्द्र कुमार हैं जो विगत तेरह साल से एक ही स्थान पर अंगद की तरह पाँव जमाए हुए लूट व तांडव मचाए हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 17 जुलाई 2013 को बृजेन्द्र कुमार की तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र साऊँघाट में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के रूप में हुई थी । तैनाती से अद्यतन तिथि तक बृजेन्द्र सीएचसी साऊँघाट में ही जमें हैं जिसको लेकर क्षेत्र में तरह - तरह की चचाएं चल रही हैं ।
नियमों की यदि बात करें तो कोई कर्मचारी जनपद में तीन वर्ष तथा मंडल में अधिकतम 7 वर्ष तक सेवा दे सकता हैं परन्तु बृजेन्द्र कुमार के मामले में जिम्मेदारों ने इतनी क्यों दरियादिली दिखाई और अधिकतम 3 वर्ष के बजाए 13 साल क्यों जमें हैं को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है । प्रकरण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जाँच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी ।
प्रशासनिक कार्रवाई भ्रष्टाचार के आरोप उत्तर प्रदेश समाचार स्वास्थ्य सेवाएं भ्रष्टाचार मामला बस्ती ताजा खबर उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य विभाग जांच प्रशासनिक लापरवाही बस्ती समाचार स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बस्ती स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार जांच चिकित्सा विभाग सरकारी अस्पताल व्यवस्था बस्ती अपडेट सीएचसी साऊंघाट स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बृजेन्द्र कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साऊंघाट सरकारी कर्मचारी ट्रांसफर नियम सीएमओ बस्ती सरकारी अस्पताल समाचार लंबे समय से तैनाती स्वास्थ्य विभाग में अनियमितता सरकारी कर्मचारी विवाद स्वास्थ्य अधिकारी मामला सरकारी सेवा नियम मंडल ट्रांसफर नीति जनपद में तैनाती स्वास्थ्य विभाग समाचार सरकारी व्यवस्था पर सवाल बस्ती जिले की खबर सीएचसी समाचार बस्ती हेल्थ न्यूज सरकारी अधिकारी विवाद स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी समाचार


Comments