सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में आइन्स्टीन पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने लहराया सफलता का परचम

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम मे धधुआ गाजन स्थित आइन्स्टीन पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने सफलता का परचम लहराया है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम मे धधुआ गाजन स्थित आइन्स्टीन पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के इण्टरमीडिएट परीक्षा परिणाम के तहत मेधावी शशांक मिश्र ने कॉमर्स संकाय विषय में 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, गणित संकाय में श्रेया मौर्या 92.4 के तहत द्वितीय एवं शिवा शुक्ला 89.6 व अशद अहमद 86.4 के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 
बायो संकाय में साक्षी शुक्ला 86.4 प्रथम, अनन्या जायसवाल 85.8 द्वितीय तथा आस्था मिश्रा 85 व पीयूष मिश्रा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। निदेशिका श्रुति शुक्ला ने परीक्षा परिणाम को विद्यालय के पठन पाठन के परिवेश की मजबूती का प्रतीक ठहराया। सरंक्षक विभवभूषण शुक्ल ने सफल मेधावियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस मौके पर गरिमा मिश्रा, आन्द्रे डिसिल्वा, महेन्द्र पाठक आदि मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments