सैनिक प्रकोष्ठ से मिले सपा प्रमुख अखिलेश यादव,। संगठन मजबूती पर दी जिम्मेदारी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के प्रयागराज आगमन पर समाजवादी पार्टी प्रयागराज के पदाधिकारियों ने आत्मीय भेंट कर संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी विधानसभा निर्वाचन 2027 की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के प्रयागराज आगमन पर समाजवादी पार्टी (सैनिक प्रकोष्ठ) प्रयागराज के पदाधिकारियों ने आत्मीय भेंट कर संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी विधानसभा निर्वाचन 2027 की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनपद प्रयागराज सहित प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य एवं संगठन की जमीनी स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव, जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक न्याय, समानता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।
अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष आर्मी को महत्वपूर्ण एवं गोपनीय संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी की नीतियों एवं जनसरोकारों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने हेतु विशेष निर्देश दिए।
इस दौरान प्रदेश महासचिव दिनेश यादव, जिलाध्यक्ष गंगापार शिवबाबू यादव फ़ौजी, महानगर अध्यक्ष सत्यनारायण, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप, जिला सचिव राम नारायण तथा फूलपुर विधानसभा अध्यक्ष (सैनिक प्रकोष्ठ) अजय यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समाजवादी पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश राजनीति प्रयागराज समाचार सपा कार्यकर्ता बैठक अखिलेश यादव संतोष आर्मी सपा सैनिक प्रकोष्ठ विधानसभा चुनाव 2027 समाजवादी विचारधारा राजनीतिक बैठक सपा संगठन प्रयागराज राजनीति दिनेश यादव शिवबाबू यादव फौजी सत्यनारायण सुरेंद्र यादव नागेंद्र प्रताप राम नारायण अजय यादव


Comments