फीचर्ड

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ड्रोन एवं पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया जुलूस सकुशल सम्पन्न
सपा कार्यालय पर रवि सिंह का हुआ भव्य सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
48 घंटे बाद सोन नदी से तीसरे युवक का शव बरामद, तीन मौतों से मीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम
एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, केऔसुब जवानों ने किया रक्तदान
लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत छात्रों को दुद्धी में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: मासूम छात्रों की याद में उमड़ा जनसैलाब

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

ट्रैफिक चालान मामलों के निपटारा के समय सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार 
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
 
बेतिया। शनिवार होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस लोक अदालत में ट्रैफिक चालान से संबंधित वादों का निपटारा विपिन उच्च विद्यालय बेतिया के प्रांगण में लगाए जाने वाले शिविर में किया गया । जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि लोगों की उमड़ने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक चालान से संबंधित वादों का निपटारा कराए जाने को ले प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी के निर्देश पर उक्त स्थल चयनित किया गया है। ट्रैफिक चालान मामलों के निपटारा के समय सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं ।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
ट्रैफिक  के मामलों के निष्पादन हेतु कुल चार बेंच का गठन किया गया है एवं समझौता के पश्चात वादों का निपटारा किया जाएगा। वहीं ट्रैफिक चालान मामलों को छोड़ अन्य मामलों का निपटारा व्यवहार न्याय परिसर बेतिया में आयोजित नेशनल लोक अदालत में किया गया । दोनों जगह लगने वाले इस लोक अदालत में कई मामले का निपटारा किया जाने को लेकर बेतिया में कुल 34 बेंच तथा बगहा में एक दर्जन बेचों का गठन किया गया है। बगहा अनुमंडल अंतर्गत लगने वाले ट्रैफिक चालान का निपटारा अनुमंडल कार्यालय परिसर बगहा में किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार