नगर निगम प्रशासन का चला अतिक्रमण मुक्त अभियान
जाम की समस्या को देखते हुए निरंतर यह अभियान नगर निगम प्रशासन द्वारा चलाए जा रहा है
बेतिया। नगर निगम बेतिया के नगर आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम अंतर्गत किए गए अतिक्रमण को अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत दिनांक 8 मई,शुक्रवार को अभियान को तेज व अंतिम रूप दिया गया, जिसकी जानकारी नगर निगम प्रशासन के सिटी मैनेजर ने अभियान के दौरान बताया कि अभियान का अंतिम रूप दिया जा रहा है, इस दौरान दुर्गा बाग मंदिर होते हुए सागर पोखरा से होकर कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय एवं इमली चौक से बसवरिया तक के सभी सड़क के दोनों तरफ बने नाले के ऊपर रखे गए स्लैब पर जितने भी अतिक्रमणकारी अपना अतिक्रमण किए हुए हैं उन सभी को अतिक्रमण मुक्त बनाया गया है इस दौरान नलों पर अपना व्यवसाय चलाने हेतु झोपड़ी नुमा प्लास्टिक के त्रिपाल, टिन के छप्पर एवं पोस्टर बैनर आदि को नगर प्रशासन द्वारा जप्त एवं जेसीबी मशीन के द्वारा हटाया गया है, नगर प्रशासन ने बताया कि सड़क जाम की समस्या को देखते हुए निरंतर यह अभियान नगर निगम प्रशासन द्वारा चलाए जा रहा है, नगर निगम प्रशासन आम जनता से अपील करती है कि सरकार के इस अभियान में आम जनता अपना सहयोग करें एवं नगर निगम प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए नलों पर एवं सरकारी स्थलों पर अपना अतिक्रमण ना करें, संबंधित अतिक्रमणकारियों पर इस प्रकार की अगर शिकायत पाई जाती है तो सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध नगर प्रशासन अग्रतर कार्रवाई करेगी।


Comments