बारात से लौट रही आर्केस्ट्रा गाड़ी हादसे का शिकार, चार की मौत; सात घायल

छपरा-रिविलगंज मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, नर्तकियों समेत कई लोग थे सवार

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

 

छपरा (सारण)। बिहार के सारण जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में आर्केस्ट्रा ग्रुप की गाड़ी पलट जाने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छपरा-रिविलगंज मुख्य मार्ग पर पीएन सिंह डिग्री कॉलेज के समीप हुआ। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का एक आर्केस्ट्रा ग्रुप पार्टी छोटा ब्रहमपुर इलाके में आयोजित शादी समारोह में प्रस्तुति देने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति काफी तेज थी और चालक संतुलन खो बैठा, जिसके बाद गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बारात से लौट रही आर्केस्ट्रा गाड़ी हादसे का शिकार, चार की मौत; सात घायल हादसे में कमलेश ग्वाल के पुत्र अवधेश ग्वाल, सुनील यादव की पत्नी सोनी देवी, जगदीश राम के 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार तथा मनोज कुमार की पत्नी प्रीति देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दिलीप कुमार, शिवम कुमार, श्याम वीर, संगीता देवी, मनोज कुमार समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों और मृतकों को सरकारी एम्बुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों का इलाज जारी है।

चिकित्सकों के अनुसार दो घायलों की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। कई घायलों के शरीर में गंभीर चोटें और हड्डियां टूटने की पुष्टि हुई है।घटना के समय संयोगवश आईटीबीपी की एक प्लाटून भी उसी रास्ते से गुजर रही थी। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही मौके पर जमा भीड़ को नियंत्रित करने में भी सहयोग किया।बारात से लौट रही आर्केस्ट्रा गाड़ी हादसे का शिकार, चार की मौत; सात घायल सूचना मिलने के बाद भगवान बाजार थाना पुलिस, एसडीपीओ तथा वरीय पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।

पूर्व सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी का निधन Read More पूर्व सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी का निधन

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें