सिलेंडर लदा ट्रक पलटा चालक गंभीर रूप से घायल  342 सिलेंडर इंडियन के गैस गोदाम में ले जा रहा था ट्रक। 

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

हलिया मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

 

मीरजापुर। ड्रमंडगंज क्षेत्र के गलरिया गांव में बुधवार को सुबह एक  गैस सिलेंडर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया ट्रक में 342 रसोई गैस सिलेंडर लदे थे जिन्हें गोदाम पर उतारने ले जा रहा था। 

पारिवारिक विवाद के बाद लापता हैंडपाइप मिस्त्री का गंगा में मिला शव Read More पारिवारिक विवाद के बाद लापता हैंडपाइप मिस्त्री का गंगा में मिला शव

यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई जब नीरज इंडियन गैस एजेंसी बबुरा कला का ट्रक वाराणसी से सिलेंडर लेकर गलरिया गांव स्थित गोदाम जा रहा था। गोदाम से लगभग 200 मीटर पहले इंटरलॉकिंग सड़क के मोड पर सड़क किनारे से उखड़ी होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर तीन फीट नीचे खेत में पलट गया। 

प्रयागराज में ताजिया जुलूस के दौरान बवाल, चौकी प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल; 11 आरोपी गिरफ्तार। Read More प्रयागराज में ताजिया जुलूस के दौरान बवाल, चौकी प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल; 11 आरोपी गिरफ्तार।


हादसे के बाद ग्रामीण और गोदाम कर्मचारिय महेश कोल ने मिलकर घायल चालक सरोज यादव 41 निवासी फिरोजपुर थाना जंगीपुर जिला गाजीपुर को ट्रक से बाहर निकाला  तुरंत एंबुलेंस सेवा 108 पर फोन किया लेकिन एंबुलेंस 1 घंटे बाद पहुंची जिस पर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के रवैए पर नाराजगी जताई घायल चालक को पीएचसी हलिया भेजा गया। 

सील के बाद भी संचालित हो रहा अमृत हॉस्पिटल सीएमओ बोल बिना आदेश संचालन हुआ तो होगी कार्रवाई Read More सील के बाद भी संचालित हो रहा अमृत हॉस्पिटल सीएमओ बोल बिना आदेश संचालन हुआ तो होगी कार्रवाई


पीएचसी हलिया में प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार ने चालक की पसलियों में गंभीर चोट को देखते हुए उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया नीरज इंडियन गैस एजेंसी के मालिक सूरज सिंह पटेल ने बताया कि सड़क के मोड पर इंटरलॉकिंग सड़क  क्षतिग्रस्त होने और रास्ता सकरा होने के कारण यह हादसा हुआ उन्होंने यह भी बताया कि  क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए वीडियो और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को पहले ही सूचित किया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें