जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बने अनिल कुमार सिंह, महिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी पासवान

कार्यक्रम में अतिथि के रुप में शामिल नवमनोनीत क्षेत्रीय पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

बिहार ब्यूरो स्वंतत्र प्रभात एम रौशन

प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

जिले के जन सुराज पार्टी कार्यालय में बुधवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर जिला स्तर की नई टीम की घोषणा की गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने जिले की सलाहकार समिति एवं जिला एकल पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की। घोषणा के अनुसार अनिल कुमार सिंह को सुपौल का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बृजेश कुमार यादव को महामंत्री, मदन मोहन झा को कोषाध्यक्ष, अनुराधा कुमारी पासवान को महिला अध्यक्ष तथा नारायण यादव और रीति झा को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गईं।जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बने अनिल कुमार सिंह, महिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी पासवान

इसके अलावा जिला सलाहकार समिति में हरिनारायण पासवान, मो. दाउद, ई. धीरेन्द्र प्रसाद कुंवर, महेश प्रसाद सिंह और अशोक यादव को शामिल किया गया है। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर पदभार ग्रहण कराया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जन सुराज पार्टी को जिले में गांव-गांव और पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में जन सुराज ही प्रभावी विपक्ष के रूप में उभर रही है और पार्टी जनता के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएगी। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बताया कि यह नियुक्तियां क्षेत्रीय कोर कमिटी की अनुशंसा के आधार पर की गई हैं।जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बने अनिल कुमार सिंह, महिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी पासवान

किसानों की आवाज़ को बुलंद करने का संकल्प Read More किसानों की आवाज़ को बुलंद करने का संकल्प

उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 15 दिनों के भीतर अपनी जिला कमेटी की सूची क्षेत्रीय कमिटी को सौंपें। इससे पहलर कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई और कार्यक्रम में अतिथि के रुप में शामिल नवमनोनीत क्षेत्रीय पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान नरेश नयन समेत अन्य पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर सम्मान दिया गया। साथ ही ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष तपेश्वर भारती, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष नीलम सिंह और पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रदेव साह सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

9 मई को लोक अदालत: सस्ता, सरल और त्वरित न्याय का सुनहरा मौका, बेतिया से उठी पहल Read More 9 मई को लोक अदालत: सस्ता, सरल और त्वरित न्याय का सुनहरा मौका, बेतिया से उठी पहल

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार