छातापुर प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण

जनगणना कार्य में लापरवाही पर जताई नाराजगी सब हेडलाइन

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
 

सुपौल। ने गुरुवार को छातापुर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण कर भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जनगणना कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अब तक 204 प्रगणकों द्वारा ऐप लॉगिन किए जाने के बावजूद ऑनलाइन गणना कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।छातापुर प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने प्रखंड की 23 पंचायतों में प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों को सीधे एवं प्रभावी तरीके से कार्य संपादन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक नियमित रूप से प्रगणकों से समन्वय स्थापित करें, कार्य की दैनिक निगरानी करें तथा किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

इस दौरान सर्वाधिक लंबित प्रविष्टि वाले मधुबनी पंचायत की विशेष समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि संबंधित पंचायत के पर्यवेक्षक को प्रतिदिन शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच बुलाकर कार्य प्रगति की समीक्षा की जाए और लंबित प्रविष्टियों को शीघ्र पूरा कराया जाए।छातापुर प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण

चोरी मामले की जांच में गई पुलिस टीम पर हमला Read More चोरी मामले की जांच में गई पुलिस टीम पर हमला

साथ ही जिलाधिकारी ने संबंधित पर्यवेक्षक एवं BAO से वार्ता कर जनगणना कार्य में तेजी लाने तथा सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बाबा साहब के अस्थि कलश व प्रतीकों को हटाने के विरोध में आज होगी रणनीतिक बैठक Read More बाबा साहब के अस्थि कलश व प्रतीकों को हटाने के विरोध में आज होगी रणनीतिक बैठक

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार