गबन के दोषी पूर्व सचिव से वसूली की कार्रवाई करने के दिए निर्देश

गेंहू क्रय के साथ डिलीवरी के भी प्रयास करे सुनिश्चित - अवधेश कुमार सिंह

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एडीसीओ राबर्टसगंज अवधेश कुमार सिंह ने मंगलवार को गयारतवल गेंहू क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि अबतक 1424 .50 कुंटल गेंहू की खरीद हो चुकी है।मौके पर तुलसी यादव के लगभग 80 कुंटल गेंहू की तौल होती पाई गई।

सचिव महेंद्र सिंह ने बताया कि आज बोरे लगभग समाप्त हो जायेंगे।जिसके क्रम में एडीसीओ राबर्टसगंज ने निर्देशित किया कि क्रय एजेंसी से संपर्क करके बोरो की डिमांड से तत्काल अवगत करायें। आगे उन्होंने निर्देशित किया कि परिवहन ठेकेदार से समन्वय स्थापित करके डिलीवरी करायें अन्यथा अब खरीद हेतु गोदाम मे जगह शेष नही है। तत्पश्चात एडीसीओ ने राबर्टसगंज समिति के अभिलेखो की भी जांच की।

रात्रि चौपाल में उठी बेटियों की पढ़ाई की बात। Read More रात्रि चौपाल में उठी बेटियों की पढ़ाई की बात।

उन्होने सचिव को निर्देशित किया कि पाँच वर्ष पूर्व समिति के तत्समय सचिव आजाद हिन्द द्वारा साढ़े ग्यारह लाख रूपये अधिक धनराशि गबन की गई थी जिसमे कुछ राशि दोषी सचिव द्वारा जमा की गई तथा अभी भी ब्याज समेत साढ़े सात लाख रुपए जमा करना बाकी है।

जिलाधिकारी के निर्देशन में निजी अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई, क्रीघा हॉस्पिटल व दुर्गा पॉली क्लिनिक सीज Read More जिलाधिकारी के निर्देशन में निजी अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई, क्रीघा हॉस्पिटल व दुर्गा पॉली क्लिनिक सीज

एडीसीओ ने निर्देशित किया कि दोषी पूर्व सचिव आजाद हिन्द के विरूद्ध धन वसूली हेतु विधिक/ इजराय की कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा संतुलन पत्र मे संबंधित सचिव के विरूद्ध धनराशि सब्याज पावना अंकित करना सुनिश्चित करें।वहीं एडीसीओ ने केन्द्र पर साफ सफाई तथा सड़क से केन्द्र पर उतरने वाले ढाल रास्ते को सुधरवाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सचिव महेंद्र कुमार सिंह , संजय पटेल तथा क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

नामित पार्षद अरुण कुमार मिश्रा के, झूंसी सहित कई क्षेत्रों में विकास कार्यों से जनता खुश। Read More नामित पार्षद अरुण कुमार मिश्रा के, झूंसी सहित कई क्षेत्रों में विकास कार्यों से जनता खुश।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार